अमृतसर से आज से चलेगी वंदे भारत, सुबह सवा दस बजे पहुंचेगी लुधियाना; पहले दिन वेटिंग लिस्ट में पहुंची सीटें
अमृतसर से आज से चलेगी वंदे भारत, सुबह सवा दस बजे पहुंचेगी लुधियाना;
पहले दिन वेटिंग लिस्ट में पहुंची सीटें
वंदे भारत- अमृतसर से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन शनिवार से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10.16 बजे लुधियाना पहुंचेगी और दो मिनट के स्टापेज के बाद 10.18 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन दोपहर 1:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और पहले दिन के लिए शुक्रवार की रात दोनों क्लास में वेटिंग लिस्ट है। वेटिंग लिस्ट में रहने वाली टिकट के यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे।

वंदे भारत के प्रत्येक कोच में एक सुरक्षाकर्मी और टेक्नीशियन सफर करेगा। सफर के दौरान कोच के अंदर को कोई भी तकनीकी खराबी आती है तो टेक्नीशियन उसे तुरंत ठीक करेंगे। इसी तरह सुरक्षाकर्मी किसी विपरीत स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा करेंगे।

ट्रेन के दरवाजे आटोमेटिक हैं
रेलवे के अधिकारियों ने वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को विशेष हिदायत दी है कि ट्रेन के दरवाजे आटोमेटिक हैं। ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी न करें, इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

