बाथरूम में नहाती युवती का बनाया वीडियो, बाप-बेटा नामजद
वंदे भारत- जालंधर से एक खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने मोबाइल से बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाया।यहीं नहीं, जब पीड़ित युवती का पिता बेटों के साथ आरोपी युवक के घर उसके पिता के पास शिकायत करने गया तो बेटे को डांटने समझाने के बजाय पिता गाली-गलौज करने लगा। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। 23 जून की रात करीब 09:30 बजे पूरा परिवार घर में था। उसके घर के बाथरूम का पिछला हिस्सा गली के साथ लगता है। बाथरूम में गली की तरफ हवा की क्रासिंग के लिए रोशनदान की जगह है। इस दौरान उसकी लड़की बाथरूम में जब नहा रही थी तभी एक व्यक्ति की परछाई बाथरूम में पड़ी। वह जोर से चिल्लाई तो आरोपी लड़का भागकर गेट के बाहर गली में गया। जिसने देखा कि राजविंदर सिंह रोशनदान से अपने मोबाइल फोन के जरिए पाइपों का सहारा लेकर वीडियो बना रहा था। राजविंदर सिंह उसके लड़के को देखकर मौके से भाग गया। जिसके बाद वह अपने दोनों बेटों को साथ लेकर राजविंदर सिंह के घर गया और पिता जोगिंदर सिंह व माता कुलविंदर कौर को बताया कि उनके लड़के ने गंदी हरकत है। उस समय जोगिंदर सिंह ने शराब पी रखी थी। उनकी बातों को सुनकर जोगिंदर सिंह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा और धमकियां देने लगा कि जो कुछ भी करना है कर लो। वह अपनी इज्जत की खातिर वापस घर आ गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
