AccidentbreakingPunjab

सनरूफ से बच्चों की स्टंटबाज़ी का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान

6,NOVMBER

जालंधर में नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाज़ी का मामला सामने आया है, जिसमें एक कार में दो बच्चे सनरूफ से बाहर निकलकर सड़क पर चलते वाहन के दौरान स्टंट करते दिखाई दिए। राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की।

ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि यह वीडियो उच्च अधिकारियों के माध्यम से उनके पास पहुंचा था। जांच में पता चला कि यह घटना कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे पर हुई थी। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दो बच्चे सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं, जो बेहद खतरनाक और गैरकानूनी है। पुलिस ने तकनीकी माध्यम से वाहन की डिटेल्स निकालकर चालक को बुलाया, उसे उसकी गलती का एहसास करवाया और चालान काटा।

साथ ही, चालक को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि माता-पिता बच्चों को ऐसी हरकतों से रोकें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *