news

पंजाब में इलेक्ट्रानिक कंडे पर नशा बेचती युवती का वीडियो वायरल, पुलिस ने भाई को किया काबू

वंदे भारत-कपूरथला में लड़की की ओर से इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाकर बेचने का वीडियो वायरल हो गया था। थाना सुभानपुर पुलिस ने लड़की की पहचान कर उसके भाई तथा मां पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।


डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण ने लड़की के भाई को काबू करने की पुष्टि की और बताया कि आरोपी से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपी मां-बेटी की तलाश की जा रही है।डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण ने लड़की के भाई को काबू करने की पुष्टि की और बताया कि आरोपी से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपी मां-बेटी की तलाश की जा रही है  डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण के अनुसार थाना सुभानपुर के एसआई बलजीत सिंह बादशाहपुर के जदीक नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने एक वायरल वीडियो भेजी, जिसमें एक लड़की इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाते हुए दिख रही थी।

वायरल वीडियो के आधार पर लड़की की पहचान हुई। पुलिस ने जांच के बाद लड़की आशा रानी, उसके भाई गुरजंट सिंह जंट और मां राज कौर के खिलाफ थाना सुभानपुर में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी करते हुए आरोपी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा (PB-10AD-1727) बरामद हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी गुरजंट सिंह को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, क्योंकि पूछताछ के दौरान आरोपी से कई बड़े खुलासे होने के आसार हैं