कांग्रेस के पूर्व एमएलए किक्की ढिल्लों को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
आय से ज्यादा संपत्ति रखने के कारण हुआ मामला दर्ज

वंदे भारत 24 कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के मुताबिक ढिल्लों को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है

बता दें कि 30 जनवरी को ढिल्लों को फरीदकोट विजिलेंस ब्यूरो दफ्तर में बुलाया गया था उस समय भी उनसे उनकी जायदाद के बारे में लेकर पूछताछ हुई थी उन्हें एक रिपोर्ट सौंपी गई थी
विजिलेंस की टीम लगातार पंजाब में अपनी कार्रवाई को बढ़ाते हुए निरंतर काम कर रही है जानकारी जो सामने आ रही है के विजिलेंस की टीम ने कांग्रेस के पूर्व विधायक की ढिल्लो के फार्म हाउस पर रेड की फार्म हाउस लगातार पैमाइश कर रही है विजिलेंस की टीम ने न्यू चंडीगढ़ में बन रहे फार्म हाउस पर यह अपनी रेड की है

