exclusive

होशियारपुर से कांग्रेस के कैंडीडेट हो सकते है विक्रमजीत चौधरी,जालंधर से टिकट न मिलने से नाराज़ चौधरी परिवार को किया जा सकता है एडजस्ट

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) जालंधर। पंजाब की 3 अन्य सीटों पर कांग्रेस जल्दी ही अपने कैंडीडेट डिक्लेयर कर सकती है। जालंधर से टिकट न मिलने से नाराज़ चौधरी परिवार की पार्टी होशियारपुर एडजस्ट करने जा रही है। संभावना है की विक्रमजीत चौधरी या उनकी माता कर्मजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। होशियारपुर से अभी कांग्रेस ने कैंडीडेट डिक्लेयर नही किया है। अगर ऐसा होता है तो होशियारपुर में भी मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है। यहां से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से आए राजकुमार चब्बेवाल को मैदान में उतारा है, जिनका इलाके में काफी विरोध हो रहा है तो वहीं भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनीता सोमप्रकाश को मैदान में उतारा है । इसके अलावा कांग्रेस का खडूर साहिब से राणा गुरजीत सिंह के बेटे को उतार सकती है तो श्री आनंदपुर साहिब से पूर्व स्पीकर राणा के पी को टिकट दी जा सकती है।