Punjab

विशेष सारंगल आज संभालेंगे जालंधर के डिप्टी कमिश्नर का कार्यभार

वंदे भारत : काफी समय से जालंधर में डिप्टी कमिश्नर की खाली पड़ी कुर्सी को आज मिलेगा अपना नया डिप्टी कमिश्नर। आपको बता दें कि जालंधर में नियुक्त किए गए नए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल आज अपना कार्यभार संभालेंगे। जसप्रीत सिंह का तबादला होने के बाद विशेष सारंगल को जालंधर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाल ही में हुए अधिकारियों के तबादलों के दौरान विशेष सारंगल को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर पद सौंपा गया है। पिछले कुछ दिनों से विशेष सारंगल ट्रेनिंग के चलते बाहर गए हुए थे, जिसके चलते यह सीट खाली पड़ी थी। वहीं आज अपना जिलाधीश का पद संभालेंगे और अपनी ड्यूटी शुरू करेंगे।