Politics

विधायक शीतल अंगुरल और विधायक रमन अरोड़ा की बनाई वार्डबंदी पर सरकार ने लगाई रोक..अब वार्डबंदी फाइनल करेंगे रिंकू और बलकार

 

Vande Bharat 24: पंजाब सरकार ने जालंधर में वार्डबंदी की नोटिफिकेशन रोक दी है। माना जा रहा है कि नवनियुक्त स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और जालंधर के सांसद सुशील रिंकू की आपत्ति के बाद नोटिफिकेशन रोकी गई है। अब नए निकाय मंत्री बलकार सिंह की देखरेख में वार्डबंदी के ड्राफ्ट में संशोधन होगा।

 

पिछले दिनों डिमिलेटेशन बोर्ड की चंडीगढ़ में हुई बैठक में सदस्यों ने 85 वार्डों पर मंजूरी दे दी थी। इसमें जालंधर कैंट हलके में 4 नए वार्ड बढ़ाए गए हैं, जबकि जालंधर सैंट्रल हलके में 1 नया वार्ड जुड़ा है। कुल पांच वार्ड बढ़ने से जालंधर में 85 वार्ड हो गए हैं। तब कहा जा रहा था कि दो दिनों में नोटिफिकेशन हो जाएगा।

जालंधर में कई महीने से अटके वार्डबंदी की ड्राफ्ट फाइनल होने के बाद इसकी कापी लीक हो गई थी। कापी लीक होने के बाद जालंधर में पार्षदी का चुनाव लड़ने वाले कईयों के चेहरे मुरझा गए थे। क्योंकि उनके मुताबिक वार्ड नहीं थे। खासकर वे लोग, जो उपचुनाव के दौरान सुशील रिंकू के कहने पर कांग्रेस छोड़ कर AAP में आए थे।

 

आपको बता दें कि जब वार्डबंदी हो रही थी, तब सुशील रिंकू कांग्रेस में थे। उस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल, रमन अरोड़ा और अन्य नेताओं ने मिलकर वार्डबंदी में अहम भूमिका निभाई थी। उपचुनाव में सुशील रिंकू कांग्रेस छोड़ AAP में आए और सांसद बन गए। सुशील रिंकू के साथ कई कांग्रेसी कौंसलर और नेता कांग्रेस छोड़ AAP में आए हैं। जो चुनाव लड़ने के इच्छुक है। एसे में इस वार्डबंदी से उन्हें परेशान होना पड़ा। इसके बाद सरकार ने फिलहाल इसकी नोटिफिकेशन रोक दी है।

कौन सा वार्ड जनरल, कौन हुआ रिजर्व

जनरल वार्ड – 2, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 38, 42, 46, 48, 50, 56, 58, 60, 64, 66, 70, 72, 76 व 82

महिला रिजर्व वार्ड- 1, 11, 17, 19, 21, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 49, 51, 53, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 77, 79, 81, 83 व 85

एससी रिजर्व वार्ड – 4, 26, 34, 36, 40, 44, 54, 62, 68, 74, 78, 80 व 84

एससी महिला रिजर्व वार्ड – 3, 5, 7, 9, 13, 15, 41, 43, 45, 47, 55, 57 व 75

बीसी रिजर्व वार्ड – 23 और 25