breakingPunjab

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्डा को किया तलब

24 फरवरी : Punjab and Haryana High Court ने चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्डा को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला शहर में लगे भीषण ट्रैफिक जाम से जुड़ा हुआ है।बताया जा रहा है कि कल सुबह हाईकोर्ट और सचिवालय चौक के पास भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। इस दौरान कई जजों की गाड़ियां लंबे समय तक जाम में फंसी रहीं, जिससे अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया।अदालत ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताते हुए DGP को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामले में आगे की सुनवाई के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर जवाब तलब किया जा सकता है।

One thought on “पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्डा को किया तलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *