‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ने मंदिर में kriti sanon ऐसा क्या किया, भड़के पुजारी
वंदे भारत 24 -: हाल ही में,अपनी फिल्म में सीता की भूमिका निभाने वाली कृति को चूमते हुए दिखाया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी ने इसे निंदनीय कृत्य करार दिया है। इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें आदिपुरुष निर्देशक को तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने उल्लेख किया कि एक पति और पत्नी भी साथ में मंदिर नहीं जाते हैं। निर्देशक और अभिनेत्री एक होटल के कमरे में जा कर ऐसा कर सकते हैं आंध्र प्रदेश में भाजपा के राज्य सचिव रमेश नायडू नागोथू ने भी अब हटाए जा चुके ट्रीट में इसकी आलोचना की है। उन्होंने ट्रीट किया था, क्या एक पवित्र स्थान पर इस तरह की हरकत जरूरी है? सार्वजनिक रूप से प्यार जताना, जैसे कि तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के सामने किस करना और गले लगाना अपमानजनक और अस्वीकार्य है। इस बीच, आदिपुरुष, जो ज्यादातर गलत वजहों से चर्चा में है, 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

टीम ‘आदिपुरुष ने 6 जून को तिरुमाता में फिल्म के अंतिम ट्रेलर का अनावरण किया। यह एक शानदार शो रहा। बुधवार को डायरेक्टर ओम राउत और कृति सेनॉन को तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए स्पॉट किया गया था वायरल हुए एक वीडियो में फिल्म निर्माता को कृति को अलविदा कहते हुए उनके गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है। नेटिज़न्स के एक वर्ग यह पसंद नहीं आया। इस पर नाराजगी जताते हुए भाजपा के प्रदेश सचिव रमेश नायडू नागोथु ने सवाल किया कि क्या ऐसा करना आवश्यक था। इस बीच कृति सैनॉन ने सोशल मीडिया पर इवेंट की अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने तिरुपति मंदिर में मिले स्नेह के लिए आभार प्रकट करते हुए एक पत्र भी लिखा है।
