Punjab

68 पुलिस चौकी और 3000 जवानों की तैनाती, अचानक अमृतसर में क्यों बढ़ गई सिक्योरिटी?

अचानक अमृतसर में ऐसा क्या हुआ जिसे बड़ी सिक्योरिटी

वंदे भारत 24-:  पंजाब के अमृतसर में ऐसा इसलिए हुआ 6 जून को ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ (Operation Bluestar) की 39वीं बरसी मनाई जाएगी. इससे पहले प्रदेश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. विशेष पुलिस महानिदेशक (Special Director General of Police) अर्पित शुक्ला ने रविवार को अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. ऑपरेशन ब्लू स्टार सेना का अभियान था जिसे साल 1984 में जून के महीने में स्वर्ण मंदिर से उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया था. अर्पित शुक्ला ने कहा कि आंतरिक और बाहरी क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा गश्त बढ़ाकर सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं.