Punjab

नेहा कक्कड़ का इमोशनल पोस्ट, ब्रेक की घोषणा से फैंस चिंतित

19..jan..बॉलीवुड की मशहूर और टैलेंटेड सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह उनकी कोई नई म्यूजिक रिलीज नहीं, बल्कि एक इमोशनल पोस्ट है, जिसमें उन्होंने ब्रेक लेने की बात कही है। नेहा के इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और लोग उनकी चिंता करने लगे हैं।

नेहा कक्कड़ ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं लौटूंगी या नहीं, ये नहीं जानती… फिलहाल मुझे जीने दें।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी जाहिर किया कि वह रिश्तों से, काम से और हर तरह की जिम्मेदारियों से कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहती हैं। उनके इस बयान ने साफ कर दिया है कि वह मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी थक चुकी हैं।

नेहा ने आगे लिखा कि लगातार काम, लोगों की उम्मीदें और निजी जीवन की उलझनों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा दूसरों को खुश रखने की कोशिश करती रहीं, लेकिन अब खुद के लिए वक्त निकालना चाहती हैं। सिंगर के मुताबिक, यह ब्रेक उनके लिए बेहद जरूरी है ताकि वह खुद को फिर से समझ सकें और संभाल सकें।

नेहा कक्कड़ के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं, तो कई उनके जल्द वापसी की दुआ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने लिखा कि नेहा को खुद की खुशी और सेहत को सबसे ऊपर रखना चाहिए।

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त और लोकप्रिय सिंगर्स में से एक हैं। ऐसे में उनका ब्रेक लेना उनके चाहने वालों के लिए चौंकाने वाला जरूर है, लेकिन उनकी ईमानदारी और खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करने का अंदाज एक बार फिर लोगों के दिल को छू गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *