news

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, थाना भर्गो कैंप के सब इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने की कार्रवाई

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, थाना भर्गो कैंप के सब इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने की कार्रवाई

वंदे भारत-(करण) भार्गव कैप में मंगलवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। थाना भार्गव कैप के प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि उन्होंने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस जाब में सामने आया कि उक्त महिला सड़क किनारे फुटपाथ पर रहती थी और लोगों से मांग कर अपना गुजारा करती थी। दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि उक्त महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई