जालंधर: ज्वेलरी की दुकान में महिला ने की चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

जालंधर, 23 अक्टूबर: शहर के जग्गू चौक स्थित India Jewellers की दुकान में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने सोने की बालियां चोरी करने की कोशिश की। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई, जिसके बाद मौके पर लोगों ने महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, महिला दुकान पर गहने देखने के बहाने आई थी। गहने दिखाते समय उसने बड़ी चालाकी से करीब साढ़े तीन से चार ग्राम वजन की सोने की बाली की जोड़ी अपनी मुट्ठी में छिपा ली। जब दुकानदार चंद्रमोहन को शक हुआ और उसने महिला से बालियां वापस मांगीं, तो महिला ने तुरंत उन्हें अपने पैरों में छिपाने की कोशिश की। दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
थाना नंबर 2 से एएसआई गोपाल मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से तंबाकू, लाइटर और कुछ नशीले पदार्थ बरामद किए गए, लेकिन चोरी की गई सोने की बालियां बरामद नहीं हो सकीं। पुलिस ने बताया कि दुकानदार के बयान के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दुकानदार चंद्रमोहन के अनुसार, चोरी की गई बालियों की कीमत लगभग 50,000 रुपये है। उन्होंने बताया कि महिला ने बड़ी चतुराई से बालियां चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन दुकान में लगे CCTV कैमरों की वजह से उसकी करतूत पकड़ में आ गई।
फिलहाल महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी गिरोह से जुड़ी है या नहीं।