Punjab

जन-औषधि केंद्र खोलकर आप भी हर महीने 50,000 रुपये कमा सकते हैं

रोजगार की तलाश में हैं और अपना ब‍िजनेस करना चाहते हैं तो यह  खबर आपको खुश कर देगी

वंदे भारत 24 -:  आपको बता दें जन-औषधि केंद्र खोलकर आप भी हर महीने 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं. सरकार की तरफ से आपको सब्‍स‍िडी भी दी जाती है. सहकारिता मंत्री अमित शाह और रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया के बीच हुई मीट‍िंग में पैक्स समितियों को जन-औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी देने का यह फैसला किया गया

अगर आप क‍िसी रोजगार की तलाश में हैं और अपना ब‍िजनेस करना चाहते हैं तो यह  खबर आपको खुश कर देगी. जी हां, कम न‍िवेश पर आप भी हर महीने 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं. सहकारिता मंत्रालय की तरफ से पैक्स समितियों को जन-औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है. यहां पर दवाएं और च‍िक‍ित्‍सा उपकरण सस्‍ती दर पर म‍िलते हैं. सहकारिता मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि देशभर में 2,000 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) को प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है.