कुछ फर्क पड़ा क्या? अब भी यूं ही ‘उड़ता पंजाब’, खबर पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान
ऊपर वाला सब देख रहा है
जाहिर है इन प्रश्नों का उत्तर कोई नहीं देना चाहता. लेकिन हकीकत गाहे-बगाहे सामने आ ही जाती है. भले सत्तासीनों की जुबान बंद हो जाए. भले अधिकारियों की जुबान पर ताले लग जाएं. भले विपक्ष की जुबान सिल जाए… लेकिन ऊपर वाला सब कुछ देखता है. यहां जब हम ऊपर वाले की बात कर रहे हैं तो भगवान, खुदा या वाहेगुरू की बात नहीं कर रहे, बल्कि सीसीटीवी की बात कर रहे हैं.

डॉक्टर की सुई से नसों में उतरता नशा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीन लोग नशे का टीका लगाते नजर आ रहे हैं. जी हां टीका… टीका इसलिए क्योंकि नशे को नसों में उतारने के लिए ये लोग उसी सुई का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल डॉक्टर किसी जान बचाने के लिए टीके के रूप में करते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, एक महिला और एक कम उम्र की किशोरी नशे की डोज ले रहे हैं.

आंख मूंदे बैठी है पुलिस
वीडियो में मौजूद शख्स महिला और किशोरी को नशे का टीका लगाते हुए दिखाई दे रहा है. यह वीडियो पंजाब के प्रमुख शहरों में से एक लुधियाना का है. लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित गुरु अर्जुन देव नगर का यह वीडियो बताया जा रहा है. पता चला है कि इस इलाके में अक्सर इस तरह से नसों में नशे की डोज उतारते लोग दिख जाते हैं. थाना पुलिस इस बात से बेखबर है या फिर जानबूझकर इस तरफ से मुंह फेरे हुए है या आंखें मूंदे बैठी है.