Punjab

प्रेमिका के शादी से इंकार के बाद युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाए 6 वीडियो

19,NOVMBER जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ 22 वर्षीय अमनदीप ने प्रेमिका की ओर से शादी से इंकार और कथित प्रताड़ना से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले 6 भावुक वीडियो रिकॉर्ड किए, जिनमें वह बार-बार कहता दिखा कि वह टूट चुका है और उसे अब कोई रास्ता नहीं दिख रहा। वीडियो में अमनदीप ने कहा कि यदि प्रेमिका उसे आखिरी मौका दे देती, तो वह “पहले जैसा बन सकता था”।

मृतक के परिजनों के अनुसार, अमनदीप पिछले दो वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। परिवारों की सहमति से दोनों की सगाई भी जालंधर के एक होटल में हुई थी। लड़की पक्ष ने उस समय उसकी उम्र कम होने की वजह से शादी पाँच साल आगे बढ़ाने की बात कही थी, जिस पर अमनदीप का परिवार तैयार हो गया था।

लेकिन करीब एक माह पहले युवती ने अचानक बातचीत बंद कर दी। परिजनों का आरोप है कि जब वे लड़की के घर मिले तो उनके साथ बदसलूकी की गई और शादी के लिए साफ इंकार कर दिया गया। इससे आहत युवक डिप्रेशन में चला गया और आखिरकार उसने यह कदम उठा लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना भार्गव कैंप के जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *