Political

मिठाई लेकर CM मान और वड़िंग के आवास पर पहुंचे यूथ अकालियों की पुलिस से झड़प; अब AAP-Cong के खिलाफ दे रहे धरना

वंदे भारत– यूथ अकाली दल (Akali Dal Youth Wing) के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को बाढ़ पीड़ितों के मदद नहीं करने को लेकर धरना दिया। युवा अकाली कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के आवास और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मिठाई का डिब्बा और मांग पत्र देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पार्टी दफ्तर से आगे बढ़ने नहीं दिया।

इस दौरान अकालियों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की।

 

AAP-Congress में हुआ समझौता

यूथ अकाली दल अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने कहा कि आप और कांग्रेस का समझौता हो गया है। इसलिए वह दोनों पार्टियों को मांग पत्र देना चाहते थे। चूंकि दोनों पार्टियों का समझौता हुआ है इसलिए वह मिठाई का डिब्बा भी देना चाहते थे। यूथ अकाली प्रधान ने कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ से परेशान है। किसानों की फसलें तबाह हो गई है। सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है।

बाढ़ पीडितों के लिए राहत की मांग

यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तत्कालीन कांग्रेसी नेता राजा वड़िंग और बाजवा गठबंधन सरकार में अपने सहयोगियों पर दबाव डालें ताकि वे स्वयं के प्रचार पर लापरवाही से खर्च करना बंद कर इसके बजाय उस पैसे का इस्तेमाल असहाय बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए किया जाना चाहिए।

 

मुआवजे की मांग की

सरबजीत सिंह झिंझर ने धान उत्पादकों को 50 हजार रूपये प्रति एकड़ तथा खेत मजदूरों को 20 हजार रुपये और आपातकालीन चारा भत्ता के रूप में प्रति किसान 5000 रुपये और पशुधन की मृत्यु के लिए प्रति मवेशी एक लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।