breakingPunjab

करण जौहर के साथ रानी मुखर्जी ने याद किया 30 साल का फिल्मी सफर

22..jan..बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर, अपनी अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 की रिलीज़ की तैयारी के बीच रानी ने अपने पुराने दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर के साथ एक भावुक बातचीत की। इस बातचीत में रानी ने अपने करियर, संघर्ष, सफलताओं और उन लोगों को याद किया जिन्होंने उनके सफर को खास बनाया।.बातचीत के दौरान रानी उस पल पर इमोशनल हो गईं जब उन्होंने याद किया कि करण जौहर ही वो शख्स थे जिन्होंने उन्हें कुछ कुछ होता है जैसी आइकॉनिक फिल्म में कास्ट किया था। रानी ने कहा कि उस समय वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और उन्हें खुद पर पूरा भरोसा नहीं था। ऐसे में करण का उन पर विश्वास करना उनके लिए बहुत मायने रखता था।.रानी ने बताया कि कुछ कुछ होता है ने न सिर्फ उनके करियर को नई दिशा दी, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान भी दिलाई। उन्होंने कहा कि करण के साथ काम करना हमेशा एक इमोशनल एक्सपीरियंस रहा है क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को ग्रो करते देखा है।.करण जौहर ने भी रानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं, जिनमें स्क्रीन पर सच्चाई और गहराई दिखती है। उन्होंने रानी को “नेचुरल टैलेंट” बताया और कहा कि वह हर किरदार में जान डाल देती हैं।.मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म को लेकर रानी काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसमें वह एक मजबूत और निडर महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।.30 साल के इस सफर पर रानी मुखर्जी ने आभार जताते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार और इंडस्ट्री के दोस्तों का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *