IndiaPunjab

हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्ज़ा ने मोदी‑शाह से वकील और न्याय की मांग लगाई

23 दिसंबर..हाजी मस्तान जैसे कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी होने का दावा करने वाली हसीन मस्तान मिर्ज़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सार्वजनिक रूप से कानूनी सहायता (वकील) और न्याय की गुहार लगाई है।

हसीन का कहना है कि उनके साथ बचपन से ही गंभीर अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1990 के दशक में जब वह नाबालिग थीं, तब उनकी ममेरे भाई से जबरन शादी कर दी गई थी और उसके बाद बार‑बार बलात्कार हुआ। इसके इलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके परिवार की संपत्ति पर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया और उन्हें कई बार हत्या की कोशिश का सामना करना पड़ा।

अपने हालिया बयान में हसीन ने कहा कि उन्हें अभी तक ठोस कानूनी मदद या वकील उपलब्ध नहीं कराया गया है और इसीलिए वे सीधे देश के शीर्ष अधिकारियों से निवेदन कर रही हैं कि उन्हें एक वकील उपलब्ध कराया जाए ताकि वह न्यायालय में अपने मुकदमों को मजबूती से लड़ सकें।

यह मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हसीन ने कहा कि उनके साथ यह सब इसलिए हुआ क्योंकि वे “अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी” हैं, और इसी प्रतिष्ठा के कारण न्याय प्रणाली में उन्हें वांछित न्याय नहीं मिल पा रहा।

विश्लेषकों के मुताबिक यह अपील केवल एक व्यक्तिगत दर्दनाक कहानी नहीं बल्कि उन कथित समस्याओं को भी उजागर करती है जिनका सामना कई पीड़ित महिलाएँ करती हैं—जहाँ न्याय प्रणाली और कानूनी सहायता तक पहुंच अक्सर कठिन होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *