सरकार और अजीत अखबार के मालिक के बीच विवाद शिखर पर
सीएम मान का हमदर्द पर तीखा वार ट्वीट कर कहा हमदर्द हो या बेदर्द हो कोई बख्शा नहीं जाएगा
शहीदों के नाम पर 200 करोड़ का घोटाला हुआ है
हमदर्द के पक्ष में कई संगठन उतरे सड़कों पर
वंदे भारत– सरकार और अजीत अखबार के मालिक बरजिंदर हमदर्द का मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है । आपको बता देंगे हमदर्द पर जंग-ए-आजादी मेमोरियल ट्रस्ट पर लगे सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का इल्जाम लगा है। यह तकरीबन 200 करोड़ के घोटाले का मामला है। विजिलेंस ब्यूरो तरफ से हमदर्द को नोटिस भी भेजा गया था। जिसके उपरांत हमदर्द ने कोर्ट का दरवाजा खटका आया था।

पंजाब के सीएम मान ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि हमदर्द हो जा बेदर्द हो कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने शहीदों के नाम पर 200 करोड़ का घोटाला किया है उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ हमदर्द के पक्ष में भी कई संगठन सड़क पर उतर कर सरकार का विरोध कर रहे हैं। यह मामला पंजाब के सियासत में काफी दिनों से चल रहा है जिसकी वजह से हम दर्द मुसीबतों में गिरते जा रहे हैं । लोगों की तरफ से इसकी सही जांच होनी की अपील की जा रही है।
