कृति सेनन ने बहन नूपुर की शादी में ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर लगाए जमकर ठुमके
11..jan..बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी के जश्न में पूरी तरह रंग में नजर आईं। इस खास मौके पर कृति ने अपनी ग्लैमरस अदाओं और शानदार डांस से सभी का दिल जीत लिया। शादी के फंक्शन से सामने आए एक वीडियो में कृति, फिल्म फुकरे फेम अभिनेता वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के मशहूर गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमकर ठुमके लगाती दिखीं।
वीडियो में कृति बेहद खुश और मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा है और वरुण शर्मा के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। दोनों की एनर्जी और एक्सप्रेशंस ने शादी के माहौल को और भी ज्यादा रंगीन बना दिया। आसपास मौजूद मेहमान भी तालियां बजाते और डांस को एंजॉय करते दिखे।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कृति की सादगी और उनके देसी डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि कृति हर मौके पर अपनी बहन के लिए पूरा दिल लगाकर जश्न मना रही हैं।
गौरतलब है कि नूपुर सेनन की शादी के सभी फंक्शन काफी चर्चा में रहे हैं, और कृति सेनन का यह डांस परफॉर्मेंस उन यादगार पलों में से एक बन गया है।

