breakingJalandharPunjabReligion

दरबार साहिब में शराब पीकर पहुंचा व्यक्ति, सेवादारों ने मौके पर किया काबू — वीडियो में खुद स्वीकार की गलती

अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब, जहां रोज़ाना लाखों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं, वहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, करनाल से आए एक सिख व्यक्ति को शराब पीकर दरबार साहिब पहुंचने पर सेवादारों ने मौके पर पकड़ लिया।

वीडियो में वह व्यक्ति खुद स्वीकार करता नजर आ रहा है कि उसने शराब पी रखी है और वह अंदर नहीं गया। वह बार-बार कहता दिखाई दे रहा है कि “मैंने शराब पी है, मैं मानता हूं, मैं झूठ नहीं बोल रहा।” बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति ने अमृत भी छक रखा था, इसके बावजूद उसने शराब का सेवन किया, जो सिख मर्यादा के ख़िलाफ़ है।

सेवादारों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत रोक लिया और आगे जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। श्री दरबार साहिब परिसर में हर श्रद्धालु की सुरक्षा और मर्यादा को बनाए रखने के लिए सख्त चेकिंग की जाती है, ताकि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में या किसी नशीले पदार्थ के साथ परिसर में प्रवेश न कर सके। यह घटना श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों ने ऐसी हरकतों की कड़ी निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *