breakingCrimePunjab

इस इलाके में चली गोलियां, मौके से खोल बरामद

28..jan..जालंधर: बूटा मंडी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। जहां सलीम नामक व्यक्ति का भाई गोली लगने से घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सलीम ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके भाई पर गोलियां चलाई गई। इस घटना में घायल भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पीड़ित ने कहा कि चाचे के बेटे का झगड़ा हुआ था। जहां पहले सभी दोस्त मिलकर खेलते रहे और अचानक उनके झगड़ा हो गया। जिसके बाद इस झगड़े को लेकर समझौता भी हो गया था। इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष का नाहर, साहिल सहित 4 अन्य आए और उन्होंने गोलियां चला दी। इस घटना में भाई गोली लगने से घायल हो गया। वहीं महिला ने बताया कि गर्मी के सीजन में बेटे को पहले पीटा गया था।

जिसके बाद दूसरे पक्ष ने माफी मांग ली थी और मामला खत्म हो गया था। लेकिन आज उन्होंने फिर से बेटे को घेरकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने घर जाकर घटना के बारे में भाई को बता रहा था। इसी दौरान उस पर हमलावार गोलियां चलाकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार देसी कट्टे से फायर किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गोलियां चलने की सूचना मिली थी और वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कहा कि मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना हैकि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *