Punjab

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को बम की धमकी

राजधानी दिल्ली के Ramjas College और Deshbandhu College दोनों ही Delhi University से जुड़े कॉलेज को बम की धमकी देने वाले ईमेल मिले।

धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग-स्क्वाड तुरंत सक्रिय हो गए। कॉलेज परिसरों को खाली कराया गया और पूरी तलाशी अभियान शुरू किया गया।

हालाँकि तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया।

पुलिस अब धमकी देने वाले स्रोत और ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ से शांत रहने और पुलिस सहयोग का अनुरोध किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *