पुणे में बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के घर चोरी का आरोप
11…jan..महाराष्ट्र के पुणे में बर्खास्त IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने अपने घरेलू नौकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूजा खेडकर का दावा है कि नौकर ने चोरी की नीयत से उनके माता-पिता को सिडेटिव दवा देकर बेहोश कर दिया और बाद में उन्हें भी बांधकर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना पुणे के एक रिहायशी इलाके में स्थित पूजा खेडकर के आवास पर हुई। आरोप है कि नौकर ने पहले विश्वास में लेकर घर के सदस्यों को दवा दी, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद उसने घर में मौजूद कीमती सामान और मोबाइल फोन लेकर भागने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी नौकर की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित परिवार सुरक्षित है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

