वंडरलैंड विवादों में..12 साल की बच्ची की मौत, पुलिस जांच में जुटी
(वंदे भारत) जालंधर के वंडरलैंड वाटर पार्क में 12 वर्षीय बच्ची की मौत होने से वंडरलैंड एक बार फिर से विवादों में आ गया है आपको बता दें कि गर्मी में वाटर पार्क का आनंद लेने आई 12 वर्षीय बच्ची जो कि लोहिया खास से आई थी बच्ची जैसे ही वंडरलैंड पार्क से बाहर निकली तो वह जमीन पर गिर गई परिवार ने बच्ची को तुरंत नजदीकी प्राइवेट

हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित किया गया आपको बता दें कि पिछले साल भी एक 15 वर्षीय बच्चे बलविंदर की वंडरलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिससे वंडरलैंड वाटर पार्क काफी विवादित रहा था इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है
