जालंधर में 18 साल के युवक का कत्ल, गंदे नाले के पास मिला युवक का शव
जालंधर में 18 साल के युवक का कत्ल,
गंदे नाले के पास मिला युवक का शव
वंदे भारत- इस समय की बड़ी खबर जालंधर के बस्ती बावा खेल से आ रही है जहां गंदे नाले के पास एक 18 साल के युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के शरीर पर चोटों के निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान बावा खेल के ही अंकुल के रूप में हुई है। गंदे नाले के पास राहगीर ने सुबह शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।

