Punjab

ग्रेटर नोएडा में रीलबाजी का खतरनाक स्टंट, आरोपी गिरफ्तार

20..jan.ग्रेटर नोएडा से एक बेहद खतरनाक और लापरवाह घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक शख्स ने बच्चे की जान खतरे में डाल दी। आरोपी ने लग्ज़री कार के बोनट पर बच्चे को लिटाकर सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चा कार के बोनट पर लेटा हुआ है और कार तेज गति से सड़क पर चल रही है। आसपास से गुजर रहे लोग भी इस लापरवाही को देखकर हैरान नजर आए। वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फैल गया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जाने लगी।.वीडियो के संज्ञान में आते ही ग्रेटर नोएडा पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन और चालक की पहचान की और तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई लग्ज़री कार को भी सीज कर दिया गया है।.पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान अंकित पाल के रूप में हुई है। वह गौर सिटी-2 के 12 एवेन्यू का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के उद्देश्य से यह खतरनाक स्टंट कर रहा था।.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, बच्चे की जान खतरे में डालने और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।.ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें। ऐसी हरकतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *