मिलिंद देवड़ा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका
वंदे भारत– मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़कर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए. रविवार की सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वह सीएम एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पर पहुंचे थे. उसके बाद वह औपचारिक रूप से शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ग्रहण की.

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के साथ ही देवड़ा परिवार का कांग्रेस पर 56 साल का रिश्ता खत्म हो गया था. मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेता थे. अपने पिता का अनुसरण करते हुए मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन आज यह नाता तोड़ दिया था

एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर मिलिंद देवड़ा शिवसेना में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि लेकिन अगर वे शिवसेना में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है.

मिलिंद देवड़ा शिवसेना शिंदे गुट में हुए शामिल
मिलिंद देवड़ा औपचारिक रूप से शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गये. बता दें कि मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण से पूर्व सांसद रहे हैं. इसके बाद वह कांग्रेस शासनकाल में केंद्र में राज्य मंत्री भी बने थे, लेकिन इसके बाद हुए दोनों लोकसभा चुनावों में देवड़ा हार गए. देवड़ा 2014 और 2019 के चुनाव में हार गये थे. फिलहाल यह सीट शिवसेना उद्धव ठाकरे के पास है. और सीटों के बंटवारे के दौरान उद्धव ठाकरे गुट यह सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि इसी कारण मिंलिद देवड़ा ने कांग्रेस से नाता तोड़ने का निर्णय किया है
