news

हर घर राम के रंग में रंग जाए ,आओ नगर को अयोध्या धाम बनाए दीपमाला,आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ राम जी का स्वागत करेंगे: प्रदीप खुल्लर

वंदे भारत– आज जालंधर वेस्ट विकास मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता प्रदीप खुल्लर ने आज घर घर अक्षित, दीये एवं ध्वज बाँटे और इलाक़े के लोगो को संदेश दिया कि प्रभु श्री राम 500 सालो के बाद अपने महल पावन मंदिर में आ रहे है उनका स्वागत हमे सब को करना चाहिए हम अयोध्या तो 22 जनवरी नहीं जा सकते पर अपने घर मंदिर एवं नगर को अयोध्या बना दे अपने घर मंदिर सजा दे की प्रभु श्री राम आ रहे है।

हर घर हर मन राम मय हो जाये की श्री राम आ रहे है। प्रदीप खुल्लर ने बताया कि22 जनवरी को न्यू शास्त्री नगर में शाम को गर्म केसर दूध एवं जलेबी का लंगर दीपमाला आतस्बाजी के साथ साथ ढोल की ताल पर राम राम होगा आप सब को निमंत्रण है की आप सभी परिवार सहित आये और प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करे।

प्रदीप खुल्लर के साथ विंकल कुमार दीपक सिंह राठौड़ कमजीत साबी हरप्रीत बिट्टू डा बंगाली परदीप थापा पप्पू पंडित एवं और राम भगत हाज़िर थे।