breakingnews

गूगल मैप पर भरोसा करना पड़ा भारी , हुआ बड़ा हादसा

नवी मुंबई में गूगल मैप के चक्‍कर में हादसा होने की घटना सामने आई है। ये घटना 25 जुलाई रात 1 बजे की है। जब एक महिला गूगल मैप को देख गाडी में जा रही थी लेकिन गूगल मैप ने गलत रास्ता बताया और गाडी सीधा खाड़ी में जा गिरी। वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और महिला की जान बचा ली गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को खाड़ी से बाहर निकाला गया। ये कोई पहला मामला नहीं है, जब गूगल मैप के चलते दुर्घटना हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गूगल मैप पर महिला को ब्रिज के ऊपर का रास्ता नहीं दिखा बल्कि नीचे से जाने का मार्ग दिखाई दिया। जिसके बाद महिला नीचे गई और सीधे खाड़ी में जा गिरी। वहां मौजूद सागरी सुरक्षा बल के लोगों ने इस घटना को देख लिया। जब सुरक्षाबल के लोग नजदीक पहुंचे तो देखा कि महिला उसमें तैर रही है। तुरंत सुरक्षा रक्षकों ने उसे बाहर निकाला और बाद में क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। इसके बाद महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया गया। बता दें कि गूगल मैप के चलते पहले भी भारत में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय पूरी तरह अलर्ट रहें। एक गलती आपके जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *