news

अबकी बार NDA 335 के पार, 166 सीटों पर सिमट सकता है इंडिया एलाएंस, बिहार-झारखंड और यूपी में बीजेपी का जलवा

अबकी बार NDA 335 के पार, 166 सीटों पर सिमट सकता है इंडिया एलाएंस
बिहार-झारखंड और यूपी में बीजेपी का जलवा

वंदे भारत- ( महिमा ठाकुर ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दो दिनों में एक अलग तेवर में नजर आए हैं। चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा दोनों ही सदनों में ही विपक्ष को स्पष्ट संदेश दिया कि उनका तीसरा टर्म आना तय है। एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। हाल ही में हुए एक सर्वे में भी यही बातें निकल कर सामने आई हैं। सर्वे से ऐसा लगता है कि एनडीए के खाते में 543 सीटों में से 335 से ज्यादा सीटें आ सकती हैं।

इंडिया एलाएंस को आएंगी महज 166 सीटें

सर्वे में करीब डेढ़ लाख लोगों के विचार जाने गए। 35 हजार लोगों से सीधा संपर्क किया गया। इसमें जो बातें सामने निकल कर आई हैं उससे इंडिया एलाएंस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि इंडिया अलाएंस महज 166 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं, दूसरी पार्टियों को 42 सीटें मिलने की संभावना है।

उत्तर भारत में पीएम मोदी का जलवा

राज्यों के जो आंकड़े आए हैं उससे पता चलता है कि विपक्षी पार्टियों के पास उत्तर भारत में पीएम मोदी का कोई तोड़ नहीं है। बिहार, झारखंड और यूपी में पीएम मोदी एक बार फिर बीजेपी को सत्ता दिला सकते हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी एनडीए विपक्षी पार्टियों को धूल चटा सकती है।

उत्तर प्रदेश में क्या होगी स्थिति

यूपी की 80 सीटों पर बीजेपी अकेले अपने दम पर 72 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं, एक सीट पर एनडीए गठबंधन की पार्टी जीत सकती है। विपक्ष पार्टियों को 7 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को करीब 52 फीसदी वोट और विपक्षी गठबंधन को 36 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में हो सकता है क्लीन स्वीप

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार के विकास कार्यों की वजह से बीजेपी एक बार फिर से वापसी करती नजर आ रही है। देवभूमि की पांच सीटों पर बीजेपी की प्रचंड जीत की संभावना है। पार्टी करीब 58.6 प्रतिशत वोट अपने पाले में कर सकती है।

बिहार में एनडीए रहेगी मजबूत

बिहार में भी जेडीयू के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के साथ स्थिति बदल गई है। प्रदेश की 40 में से 32 सीटों पर एनडीए को बहुमत से जीत मिलने की संभावना है। वहीं, इंडिया अलाएंस के मह्रज 8 सीटों से सिमटने के आसार नजर आ रहे हैं।

झारखंड में कायम रहेगा दबदबा

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इनमें से 12 सीटों पर एनडीए का परचम लहरा सकता है। वहीं, करीब दो सीटों पर इंडिया अलाएंस को जीत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

लोकसभा सीटों का आंकलन: राज्यः आबादी और सीटें:

राज्य कुल सीटें NDA सीटें इंडिया एलायंस सीटें अन्य सीटें


उत्तर प्रदेश 80 73 0 7
उत्तराखंड 5 5 0 0
बिहार 40 32 8 0
झारखंड 14 12 2 0
पश्चिम बंगाल 42 19 1 22
मध्य प्रदेश 29 27 0 2
छत्तीसगढ़ 11 10 1 0
राजस्थान 25 25 0 0
तमिलनाडु 39 0 39 0
कर्नाटक 28 24 4 0
आंध्र प्रदेश 25 0 0 25
केरल 20 0 20 0
तेलंगाना 17 0 10 3