breakingIndiaJalandharnewsPunjab

राखी पर हड़ताल टली: पंजाब में पीआरटीसी-पनबस कर्मियों ने 13 अगस्त तक स्थगित किया आंदोलन

वन्दे भारत 24 :  पंजाब में पीआरटीसी-पनबस के कच्चे कर्मियों द्वारा राखी के पर्व पर राज्यभर में हड़ताल का ऐलान किया गया था। वहीं अब इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूनियन ने कल पंजाब भर में होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यूनियन ने 13 अगस्त तक हड़ताल स्थगित कर दी है।

गौरतलब है कि यूनियन द्वारा जारी हुए अल्टीमेटम के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पनबस और पीआरटीसी बसों का रूट ब्लॉक कर दिया गया था। पंजाब रोडवेज के सभी 27 डिपो में अनुबंध कर्मचारियों ने आज बस स्टैंडों पर बसें रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने किलोमीटर स्कीम के तहत बसें चलाने के टेंडर को रद्द करने की अधिसूचना जारी करने में पंजाब सरकार की विफलता का विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *