news

पासपोर्ट में धोखाधड़ी करने वाली महिला पंजाब से पकड़ी

वंदे भारत– दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने पासपोर्ट में धोखाधड़ी करके लोगों को ठगने वाली एक महिला को पंजाब से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला को पासपोर्ट फर्जीवाड़े से जुड़े गिरोह का हिस्सा माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक महिला पर आरोप है कि पासपोर्ट में फर्जीवाड़ा करके वह लोगों को अवैध तरीके से अन्य देशों में भेजने का काम करती है। इस संबंध में एयरपोर्ट थाना पुलिस को शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले से महिला को गिरफ्तार कर लिया