आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ सरकार ने कर दिया खेल चेयरमैन पद से हटाया, हलका इंचार्ज भी नहीं बनाया
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ सरकार ने बड़ा खेल कर दिया है। उन्हें पंजाब स्टेट केटेनर एड वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड की चेयरमैनी पद से हटा दिया गया है । अब उनके पास सरकार में कोई पद नहीं है लंबे समय से राजविंदर कौर इस पद पर ओहदा नहीं संभाल रही थी। वह काफी दिनों से हलका इंचार्ज बनने के लिए हाथ पांव मार रही थी पहले उन्होंने खुद को केंट विधानसभा हलका में सरगम किया, मगर दाल ना गलती देखकर उन्होंने शाहकोट इलाके का रुख कर लिया था। क्योंकि शाहकोट से हलका इंचार्ज रतन सिंह काकड़कलां का देहांत हो गया था राजविंदर कौर की पूरी उम्मीद थी कि पार्टी उन पर भरोसा जताएगी मगर राजविंदर पर भरोसा जताने की बजाय पार्टी ने कैंट हलके से दोबारा सुरिंदर सिंह सोढ़ी और शाहकोट हल्के से पंडोरी को इंचार्ज नियुक्त कर दिया। इन युक्तियों के बाद राजविंदर कौर हाथ मलती रह गई। उनके हलका इंचार्ज बनने के अरमान पानी में मिल गए और अब तो चेयरमैनी भी चली गई।
अब इस बात का शोर मचाया जा रहा है कि पार्टी राजविंदर कौर को लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है। देखते हैं यह मेशा भी पूरा होता है या फिर एक बार होगा ठन.. ठन… गोपाल।

