कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 राज्यों में नहीं खुल रहा खाता
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। एक से दो दिनों में आम चुनाव का शेड्यूल सामने आ सकता है। बीजेपी और कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की दो-दो लिस्ट जारी भी कर दी है।बीजेपी ने जहां पहली लिस्ट में 195 और दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की तो कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम थे। आम चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले एक चुनावी सर्वे सामने आया है। इसमें पता चला है कि कम से कम पांच राज्य ऐसे हैं, जहां पर कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल रहा है। बीजेपी के सभी सीटें जीतने की उम्मीद है।
वंदे भारत के सर्वे के अनुसार, लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों में सभी सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। 57 फीसदी वोट बीजेपी को मिल सकता है, जबकि इंडिया अलायंस को 36 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, गुजरात की सभी 26, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान जताया गया है। इन पांच राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने की संभावना है।

