खत्म होगा इंतजार! आज लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है EC
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसके अलावा आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी चुनाव की घोषणा कर सकता है.जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद चुनाव आयोग (ईसीआई) आज 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मतदान और परिणाम की तारीखों की घोषणा कर सकता है। अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा के साथ चुनाव निकाय ने अपना अखिल भारतीय सर्वे पूरा कर लिया है और इस बात की जोरदार चर्चा है कि लोकसभा की तारीखों की घोषणा अब किसी भी समय हो सकती है।

