breaking

कांग्रेस को एक और झटका.. राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर से होंगे आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) पंजाब में कांग्रेस धीरे धीरे तिनका तिनका हो रही है, कुछ दिन पहले पूर्व विधायक जी पी सिंह ने पार्टी छोड़कर आप का हाथ थामा था पर इसी बीच कांग्रेस के मौजूदा विधायक राज कुमार चबेवाल आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी होशियारपुर से राज कुमार चबेवाल को चुनाव भी लड़वा सकती है।