Punjab

हमदर्द से हमदर्दी ने छीन ली निज्झर की कुर्सी

वंदे भारत 24-:  अजीत अखबार से चल रही सरकार की खुंदक ने लिया गंभीर रूप -हमदर्द के पक्ष में निज्झर ने दिया था बयान, सरकार को नहीं आया रास, जबरन लिया इस्तीफा अजीत प्रकाशन समूह के मुख्य संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द से हमदर्दी करना लोकल बॉडी मंत्री इंदरबीर सिंह निज्झर को रास नहीं आया। हमदर्द के हक में दिए गए एक बयान ने लोकल बाडी मंत्री की कुर्सी छीन ली।

इस वाक्या से पता चलता है कि अजीत अखबार और सरकार के बीच चल रही लड़ाई किस कदर गंभीर रूप धारण कर गई है कि अब सरकार को उनके पक्ष में दिया गया एक एक बयान भी चुभने लगा है। निज्झर ने मंगलवार को कहा था कि चाहे जंग ए आजादी में ए घोटाला हुआ हो, मगर हमदर्द इस घोटाले का हिस्सा कभी नहीं हो सकते। यानि एक तरह से कैबिनेट मंत्री ने हमदर्द को क्लीन चिट दे दी थी। बस यही बात सरकार को ठीक नहीं लगी और जबरन निज्झर का इस्तीफा ले लिया गया। आने वाले समय में यह मुद्दा और भी गंभीर रुप धारण कर सकता है।