healthIndianewsPunjab

मोहाली में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ भारी नुकसान , 2 लोगों की मोत

वन्दे भारत 24 : पंजाब के मोहाली में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री के ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में करीब 2 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस हादसे में देवेंद्र और आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से कंपनी में भारी नुकसान हुआ और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सिलेंडर फटने के कारणों की जाँच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *