breakingCrime

एजीटीएफ और बरनाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दविंदर बंबीहा गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, छह पिस्तौल बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान, पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दविंदर बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह, निवासी हनुमानगढ़ टाउन (राजस्थान), और शेखर, निवासी कैथल (हरियाणा), के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक P×5 पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल, चार .32 बोर पिस्तौलें और 19 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इसके अलावा, उनकी मारुति स्विफ्ट कार (PB 01 AX 0945), जिसका इस्तेमाल हथियारों की खेप लेने और पहुंचाने के लिए किया जा रहा था, को भी कब्जे में ले लिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गिरफ्तारी राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और राज्य को पूरी तरह गैंगस्टर-फ्री बनाने के लिए वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *