Punjab

सोनिया गांधी को कोर्ट से नोटिस — कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन

दिल्ली की Rouse Avenue Court ने Sonia Gandhi को उस याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने 1980-81 की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराया था जबकि उनका भारत की नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को प्राप्त हुई थी। इस नोटिस के बाद, बीजेपी सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा “भ्रष्टाचार और नियमों की अवहेलना” करती रही है। उन्होंने कहा “उन्होंने नागरिकता के बिना ही वोट डाला”… और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि फिर कोई संविधान का अपमान न कर सके। कंगना का यह बयान तब आया जब विपक्ष-नेता इस मामले को “राजनीतिक उत्पीड़न” बता रहे थे। आरोप है कि 1980 की वोटर सूची में नाम शामिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया था। अब अदालत ने सोनिया गांधी और साथ में दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 6 जनवरी 2026 के लिए तय हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *