बाइपास पर भीषण सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

21,नवम्बर अमृतसर बाइपास पर महला वाले पुल के पास बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा देर रात लगभग 12 से 2 बजे के बीच होने की जानकारी सामने आई है।सूत्रों के अनुसार, लोपोके गांव की ओर से आ रही एक कार मਹਿਲां वाले पुल के नजदीक अचानक बेकाबू हो गई और तेज़ रफ्तार में दीवार से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन तक अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।चौथा युवक, सुन्नी—जो कि गांव चक्क मिश्रि ख़ां का रहने वाला है—गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।तीनों मृतक युवक अलग-अलग गांवों से बताए जा रहे हैं—एक चक्क मिश्रि ख़ां से, दूसरा लोपोके से और तीसरा बोपराए बाज कलां से। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और तीनों युवकों की मौत की पुष्टि की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क पर उचित मार्किंग या लाइटें न होने के कारण कार तेज़ी में सीधी दीवार से टकरा गई होगी।इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

