AAP सरकार पर राठौर का तीखा हमला: “पंजाब आर्थिक, सामाजिक और कानून-व्यवस्था के गंभीर संकट में

21,NOVMBER पंजाब की मौजूदा स्थिति को लेकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है। विपक्ष के वरिष्ठ नेता राठौर ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य आज “आर्थिक, सामाजिक और कानून-व्यवस्था के सबसे बड़े संकट” से जूझ रहा है। राठौर के अनुसार पंजाब की बिगड़ती स्थिति का मुख्य कारण सरकार की नीतिगत असफलता और लगातार होता कुप्रबंधन है।
उन्होंने दावा किया कि राज्य का खजाना खाली हो चुका है और वित्तीय दिवालियापन का खतरा साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी खजाने पर लगातार बढ़ते कर्ज और राजस्व घाटे को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। राठौर ने कहा कि यह स्थिति पंजाब के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है।
कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य “गैंगलैंड” बन चुका है। RPG हमलों, फायरिंग, ग्रेनेड हमलों और खुलेआम हत्याओं ने जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं बचे, जो सिस्टम के पतन को दर्शाता है।
नशा तस्करी पर भी राठौर ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि हजारों युवाओं की मौतें ड्रग ओवरडोज़ से हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिख भावनाओं से जुड़े मामलों में न्याय नहीं मिला, जबकि कर्मचारी, डॉक्टर, शिक्षक और मजदूर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
राठौर ने कहा, “पंजाब को अब ईमानदार और जवाबदेह नेतृत्व की ज़रूरत है।”

