Crime

शिवसेना नेता के परिवार पर हमला , शोरूम में घुसकर चलाई अंधाधुंध गोलियां, हालत गंभीर

वंदे भारत- अभी-अभी बटाला से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां शिवसेना समाजवादी के नेता राजीव महाजन और उनके पिता चुन्नीलाल वह बेटे माणिक पर दो अनजान हमलावरों ने उनके शोरूम में घुसकर गोलियां चलाई है। वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया ।


जानकारी के मुताबिक हमलावर शोरूम में समान का रेट पूछने के बहाने अंदर घुसे और इसके बाद उन्होंने शोरूम में बैठे तीनों लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति ने काले रंग की टोपी पहनी हुई थी और जबकि दूसरा व्यक्ति काले कपड़े से मुंह ढक रखा था।

जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। वह जांच में जुट चुकी है। पुलिस ने शोरूम के आस पास वाले एरिया मैं पूछना शुरू कर दी है।