Crime

पटियाला में नाबालिक छात्रा का बलात्कार करने के बाद की हत्या, आरोपी सोशल मीडिया पर हुआ लाइव

वंदे भारत- पंजाब के पटियाला से एक खौफनाक खबर सामने आई है , जहां पातड़ा में दूध लेने जा रही आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने बलात्कार किया और फिर उसका बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़की से प्यार करता था और उसने प्यार का इजहार भी किया, मगर लड़की ने उसे मना कर दिया था जिसके बाद आरोपी गुस्से में आ गया और उस लड़की को आज सुबह किडनैप करके उसके साथ बलात्कार किया और फिर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी सोशल मीडिया पर लाइव होकर उसकी हत्या की बात कबूल ने लगा। पुलिस के एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या और रेप का केस दर्ज दिया गया है और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।