Crime

24 घंटे में घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने पुंछ में एक आतंकी किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर

वंदे भारत– जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आज सुबह नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपेठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया है। साथ ही, दूसरे आतंकी (Terrorist) को भी गोली लगी है। उसकी तलाश में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वह इंडिपेंडेस डे से पहले किसी बड़े हमले की फिराक में थे।

सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर पर क्या बताया
सुरक्षाबल के अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के देगवार सेक्टर (Degwar sector) में सतर्क सैनिकों ने आज तड़के सुबह इस ओर घुसने की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों की गतिविधि देखी और उनके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। इस गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया और दूसरा को भी गोली लगी है। वह एलओसी की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

24 घंटे में दूसरी घुसपैठ की कोशिश
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बीते रविवार को सुरक्षाबलों द्वारा कुपवाड़ा (Kupwara) जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद एक आतंकवादी मारा गया। कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के दखें- अमरोही इलाके में पुलिस और सेना द्वारा एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।पुलिस अधिकारी की तरफ से यह भी बताया गया कि तलाशी अभियान के दौरान हमारी सीमा में घुसपैठ (Infiltration) करने की कोशिश कर रहे आतंकियों की हरकत देखी गई थी। इसके बाद आतंकी और संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि घनी झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ इलाके का फायदा उठाकर दो से तीन अन्य आतंकी नियंत्रण रेखा की तरफ वापस चले गए और पाकिस्तान में पहुंच गए। मुठभेड़ (Encounter) में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी नागरिक था।