वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
फगवाड़ा हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार बाल-बाल बचा मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान

काल बनी मकान की छत, रात में अचानक ढही, मलबे में दबने से दादी-पोते की मौत

December 1, 2025 12:29 pm

today in focus

132 Views

(वंदे भारत) फाजिल्का जिले की मंडी अरनीवाला शेख सुभान में अचानक मकान की छत गिरने से दादी और पौते की मौत हो गई। जबकि एक महिला और एक छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। तेज आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कमरे में मौजूद दो महिलाओं व बच्चों को बाहर

निकालने का प्रयास किया। गांव निवासी विक्की कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे के बाद की है। इस दौरान उसका भाई रजत कुमार, भाई सुनैना उनके बच्चे दिव्यांश और रियांश के साथ दादी कृष्णा रानी कमरे में मौजूद थी। भाई रजत कुमार शौचालय जाने के लिए बाहर आया लेकिन अचानक कमरे की छत गिर गई। भाभी, बच्चे और तायी छत के नीचे दब गए।

 

छत गिरने की आवाज सुनकर लोग भी एकत्रित हुए और रजत समेत सभी को मलबे से निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान दादी कृष्णा रानी (60) और दिव्यांग (07) की मौत हो गई जबकि सुनैना जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन वह खतरे से बाहर है। जबकि छोटा बच्चा रियांश ठीक है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि छत का गाडर जंग की वजह से कमजोर हो गया था। मामले की सूचना के बाद अरनीवाला पुलिस पहुंची और परिवार से बातचीत की।

aashikaa govind
Author: aashikaa govind

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special