Horoscope

मंगल का राशि परिवर्तन, कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, जानिए आज का राशिफल

वंदे भारत –श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज द्वितीया तिथि रात 8 बजकर 1 मिनट तक है। उसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ शिव और सिद्ध योग बन रहा है।
प्रसिद्ध पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार, आज के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में कई राशियों की किस्मत सातवें आसमान पर होगी, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल

मेष आज आप खुश रहेंगे और अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। समझदारी से काम लेकर आप अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने और अपने सामाजिक दायरे का विस्तार करने में आनंद आएगा। आपके नवीन विचारों और कार्यशैली की सराहना की जाएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल

वृषभ आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी उदारता की सराहना की जाएगी. आपको धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवादों से सावधान रहें। आपका व्यावसायिक जीवन सुचारू रहेगा और आप प्रगति करेंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ पाने के नए रास्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो, आप अपने को सबसे स्वस्थ व्यक्ति महसूस करेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन आप व्यर्थ की भाग दौड़ से परेशान रहेंगे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कल आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बहुत समय से आपने जिन कार्यों को पूरा करने के लिए सोच रखा था,वह कार्य आपके पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो, आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो, आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। सेहत की बात करें तो, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार में कोई नया निर्णय ले सकते हैं।